Thursday, October 24, 2019

तुर्की की सेना को कहाँ से मिल रहे हथियार

उत्तर सीरिया में तुर्की की सेना के हमले के बाद यूरोप के कई देशों ने उसे हथियार बेचने से इनकार कर दिया है.

अपनी सेना के लिए हथियार वह अमरीका और यूरोपीय देशों से पारंपरिक तौर पर ख़रीदता रहा है लेकिन हाल के दिनों में उसने रूस से मिसाइल डिफेंस सिस्सम ख़रीदे हैं.

लिहाजा, उत्तर सीरिया पर हमले के बाद किन-किन देशों ने तुर्की को हथियार बेचने पर रोक लगाई और अब वह किन देशों से अपनी सेना के लिए हथियार ख़रीद रहा है?

इनमें चेक रिपब्लिक, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्पेन, स्वीडन और ब्रिटेन शामिल हैं. इनके साथ ही कनाडा ने भी यह घोषणा की है कि वो तुर्की को हथियार बेचने के लाइसेंस पर या तो आंशिक या पूरी तरह रोक लगा रहा हैं.

ब्रिटिश विदेश मंत्री डॉमिनिक रॉब ने कहा कि ब्रिटेन फ़िलहाल तुर्की को हथियार बेचना जारी रखेगा लेकिन उन हथियारों के लिए निर्यात लाइसेंस जारी नहीं करेगा जिनका इस्तेमाल सीरिया में तुर्की की सेना कर सकती है.

जर्मनी और स्पेन ने कहा कि केवल नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर प्रतिबंध लगाए हैं.

आधिकारिक तौर पर यूरोपीय संघ ने समूचे यूरोप में तुर्की को हथियार बेचने पर रोक का समर्थन नहीं किया है. हालांकि "तुर्की को हथियार बेचने को लेकर एक मज़बूत निर्यात नीति" अपनाने पर बनी है.

डिफेंस विश्लेषक यवनी स्टेफानिया एफ़ताथियु कहती हैं, "हथियार नहीं बेचने का तुर्की के उत्तर सीरिया में ऑपरेशन पर कोई ख़ास असर नहीं होगा."

लेकिन वो कहती हैं कि अगर यह प्रतिबंध सीरिया में इस्तेमाल किए जा रहे हथियारों से आगे बढ़ता है तो तुर्की की डिफेंस इंडस्ट्री पर व्यापक नकारात्मक असर पड़ सकता है."

सैन्य ऑपरेशन के लिहाज से महत्वपूर्ण हथियारों की ख़रीद के मामले में 1991 से 2017 की अवधि के दौरान तुर्की का दुनिया में पांचवा स्थान रहा है.

ऐतिहासिक रूप से तुर्की अपने डिफेंस और सुरक्षा ज़रूरतों के लिए नेटो के अपने सहयोगी अमरीका और यूरोप पर निर्भर रहा है.

तुर्की को हथियार बेचने वाला सबसे बड़ा निर्यातक अमरीका है. 2014 से 2018 के बीच तुर्की ने अपने 60 फ़ीसदी हथियारों की ख़रीद अमरीका से ही की है.

1980 और 90 के दशकों में सैन्य प्रभुत्व वाली तुर्की की सरकारों के दौरान अमरीका से हथियारों की ख़रीद रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई.

अमरीका से फाइटर जेट, मिसाइलें, हेलिकॉप्टर, टैंक, जहाज और अन्य हथियार ख़रीदे गए जिसे आज भी तुर्की की सेना इस्तेमाल कर रही है.

लेकिन हाल के दिनों में तुर्की ने रूस की तरफ़ अपना रुख़ मोड़ लिया और वहां से 2.5 अरब अमरीकी डॉलर के डिफेंस सिस्टम ख़रीदे. यह वो फ़ैसला था जिसने नेटो के उसके सहयोगियों को चिंतित कर दिया.

डिफेंस विश्लेषक यवनी ने दलील दी कि नेटो के एक प्रतिद्वंद्वी से एस—400 सिस्टम हासिल करना तुर्की की सुरक्षा को बहुत कमज़ोर कर सकता है क्योंकि तुर्की का सैन्य बल नेटो के हथियारों और बॉर्डर एयर डिफेंस सिस्सम से लैस है.

No comments:

Post a Comment